अधिकारियों को राज्यपाल द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया
मृत्युंजय प्रताप सिंह पत्रकार
लखनऊ। राजभवन में राज्यपाल द्वारा तत्कालीन जिलाधिकारी बलिया रविन्द्र कुमार आई.ए.एस जिन्होंने भीषण अग्निकाण्ड में 121 घर जल गये थे। वहां के लोगों को पुर्नवास की सहायता एवं शासन के सहयोग से भरपूर मात्रा में राहत सामग्री का वितरण कराया गया था।
तत्कालीन जिलाधिकारी गाजीपुर मंगलाप्रसाद सिंह आई.ए.एस द्वारा इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी का सदस्यता अभियान चलाकर 7 वाँ स्थान प्राप्त किया।
दोनो अधिकारियों को राज्यपाल द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश प्रबन्ध समिति के सदस्य एवं लखनऊ इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी के सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 16जुलाई को हुई ए.जी.एम में प्रदेश के सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया था, प्रशासनिक कार्यो में व्यस्त होने के कारण दोनो अधिकारी नहीं आ सके थे।
प्रदेश सचिव हेमा बिन्दु नायक एवं सभी पदाधिकारियों ने राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने दोनो अधिकारियों को पुनः समय देकर प्रशस्ति पत्र देने की कृपा करी।
इस अवसर पर राज्यपाल के साथ प्रदेश कार्यसमिति के अमरनाथ मिश्र,स्वेता सिंह तलवार ,रविन्द्र कुमार आई.ए.एस,मंगलाप्रसाद सिंह आई.ए.एस उपस्थित रहे।