उत्तर प्रदेश

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनू कुमार धानुक का हुआ भव्य स्वागत समारोह।

 

मृत्युंजय प्रताप सिंह संवाददाता

लखनऊ: सोनू कुमार धानुक (उत्तर प्रदेश सीवर कर्मचारी परिषद) नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं नव पदाधिकारियों का जोन 3 शंकर नगर पानी की टंकी निराला नगर पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सोनू कुमार ने कहा मेरी जीत केवल मेरी नहीं है मेरे समस्त एक-एक कर्मचारी की जीत है उन्होंने कहा मैं आपकी सभी समस्याओं का निवारण एवं आपके ऊपर हो रहे निजीकरण एवं शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारा एक-एक कर्मचारी शहर को स्वच्छ बनाने में लगा रहता है फिर भी उनको सही समय पर मेडिकल सुविधा एवं अन्य सुविधाएं भी समय पर प्राप्त नहीं होती हैं इन सभी समस्याओं का निवारण के लिए में जल्द उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जी से भी वार्ता करूंगा और आपकी समस्याओं का निवारण कराऊंगा। उन्होंने समस्त जोन 3 के पदाधिकारी को कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। वहां पर उपस्थित लोगों में उत्तर प्रदेश सीवर कर्मचारी परिषद के संरक्षक व सलाहकार शीतला प्रसाद वाल्मीकि जी अध्यक्ष सोनू कुमार धानुक, महामंत्री शिव शंकर भारती ,उपाध्यक्ष दयाशंकर ,मोनू धानुक ,जयराज धानुक ,शानू धानुक ,विशाल भारती, पिंकी धानुक, अनुजराज धानुक, दुर्गेश धानुक ,पंकज चौधरी हरेश गुप्ता ,रिप्पी कुमार, अरविंद कुमार बाल्मीकि ,अजय कुमार बाल्मीकि व तमाम कर्मठ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Dainik Aaj

दैनिक आज मीडिया मचों वाला एक समाचार एजेन्सी है। इस संगठन का मिशन बेहतर आपसी समझ पैदा करने वाले एक मंच के रूप में काम करना और एक बहु-जातीय एवं बहु-सांस्कृतिक देश को एक राष्ट्र में बदलने के लक्ष्य की प्राप्ति को आसान बनाना है। इस संगठन के सभी मंच- प्रिंट, डिजिटल, सामाजिक मीडिया और वीडियो मीडिया -प्रतिबद्ध रिपोर्टिंग के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली और आकर्षक सामग्री देने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button