देश की तरक्की का आधार बन रही विश्वकर्मा समाज की प्रतिभा: अवनीश सिंह

मृत्युंजय प्रताप सिंह पत्रकार
लखनऊ: अखिल भारतीय बढ़ई महासभा ने रविवार को प्रेसक्लब में लखनऊ मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि व एमएलसी अवनीश सिंह कहा कि भाजपा ने देश के कारीगरों और विश्वकर्मा समाज के उत्थान के लिए विश्वकर्मा सम्मान योजना चलाई है। इसके जरिए समाज की मेहनत और प्रतिभा देश की तरक्की का महत्वपूर्ण आधार बन रही है। सरकार समाज के स्वाभिमान व प्रगति के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्राम शर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज ने देश के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया है, लेकिन आज भी समाज को उचित राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक हिस्सेदारी नहीं मिली है। महासभा सरकार से मांग करती है कि समाज को सत्ता, संगठन और प्रशासनिक ढांचे में भी प्रतिनिधित्व दिया जाए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों शामिल ईश्वरदीन शर्मा, भैयादीन, ओम प्रकाश शर्मा, हरिमोहन पांचाल, आलोक शर्मा, गया प्रसाद शर्मा, विपिन शर्मा, राजेंद्र शर्मा आदि महासभा के पदाधिकारियों आदि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली आदि जिलों से आए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और सम्मान भी किया गया। आयोजक मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।