उत्तर प्रदेश

उन्नाव: इस देश में 4 बीवी 40 बच्चे नहीं चलेंगे, साक्षी महाराज ने जनता से किया ये बड़ा वादा

उन्नाव। उन्नाव लोकसभा सीट से सांसद व प्रत्याशी साक्षी महाराज ने चुनाव प्रचार के दौरान मंच से एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर एक बार फिर से बयान दिया है। साक्षी महाराज ने मंच से कहा कि दो काम रह गये हैं, जब  मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे तो दो काम करके हम आपके बीच मे हम आयेंगे। पहला काम होगा जनसंख्या नियंत्रण कानून। हम दो हमारे दो, जो भी कानून बनेगा एक बनेगा। इस देश में 4 बीवी 40 बच्चे नहीं चलेंगे नहीं चलेंगे।

साक्षी महाराज एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने मंच से कहा कि जमीन कम होती चली जा रही है और जनसंख्या बढ़ती चली जा रही है, कहां रहेंगे क्या खायेंगे कहाँ बैठाये जायेंगे। इस देश में 4 बीवी 40 बच्चे नहीं चलेंगे। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना राष्ट्र हित में बहुत आवश्यक है। साक्षी महाराज ने कहा मुझे लगता है कि आने वाले वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में यह कानून बनेगा।

Dainik Aaj

दैनिक आज मीडिया मचों वाला एक समाचार एजेन्सी है। इस संगठन का मिशन बेहतर आपसी समझ पैदा करने वाले एक मंच के रूप में काम करना और एक बहु-जातीय एवं बहु-सांस्कृतिक देश को एक राष्ट्र में बदलने के लक्ष्य की प्राप्ति को आसान बनाना है। इस संगठन के सभी मंच- प्रिंट, डिजिटल, सामाजिक मीडिया और वीडियो मीडिया -प्रतिबद्ध रिपोर्टिंग के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली और आकर्षक सामग्री देने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button