उत्तर प्रदेश

23 फरवरी को करो आंदोलन की तैयारी – दिवाकर सिंह (प्रांतीय अध्यक्ष)।

मृत्युंजय प्रताप सिंह संवाददाता

राजधानी लखनऊ : उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के आवाहन पर उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं / मांगों को लेकर, फेडरेशन, सम्बद्ध संगठनों तथा सहयोगी संगठनो के प्रांतीय/क्षेत्रीय/जनपदीय कार्यकारिणी एवं सदस्यों की दिनांक 23 फरवरी 2024 को बैठक / सम्मेलन आहूत कर संघर्ष / आन्दोलन के संबंध में विचार-विमर्श किये जाने हेतु आज दिनांक 11.02.2024 को पूर्व निर्धारित समय दोपहर 01:00 बजे से फेडरेशन के प्रांतीय कार्यालय में बैठक एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षत श्री दिवाकर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष एवं संचालन श्री संदीप कुमार पांडे, प्रांतीय वरिष्ठ उपध्यक्ष द्वारा की गयी I इस अवसर पर फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक श्री नरेंद्र प्रताप सिंह, श्री राम विरज रावत एवं श्री कमलेश मिश्रा संरक्षण गण की गरिमामई उपस्थिति रही I बैठक में श्री दिवाकर सिंह जी द्वारा पुरानी पेंशन बहाली, कोरोना काल में 18 महीने के रोके गए महंगाई भत्ते, विशेष वेतन / भत्ते जैसे परिवार नियोजन भत्ते , सी० सी० ए०, पुलिस विभाग के कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते व अन्य विशिष्ट भत्तो समेत सचिवालय भत्ता रोका गया था जिसमें से केवल सचिवालय भत्ता ही बहाल किया गया और शेष भत्ते बहाल नहीं किए गए जिसका बहाल किया जाना न्यायोचित एवं आवश्यक है , आठवे पे कमीशन का गठन किया जाना, मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की समस्याओं जैसे वेतन विसंगति , मिनिस्ट्रीयल संवर्ग का पुनर्गठन करते हुए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता ग्रेजुएट एवं 2800 ग्रेड पे कराया जाना, प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी भर्ती पर रोक हटाई जाये और नियमित भर्तियाँ की जाये । श्री राजिव यादव प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री अरविन्द कुमार धनगर, प्रदेश महामंत्री द्वारा माँग की गयी कि प्रदेश में विगत 6 वर्षों के अधिक समय से दैनिक वेतन भोगी/ वर्क चार्ज के तर्ज पर रखे गए, आउटसोर्स एवं संविदा के कार्मिकों को, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार प्रांत के तर्ज पर विनियमितीकरण किया जाए तथा उससे कम सेवा वाले कार्मिकों को सामान कार्य का समान वेतन के तर्ज पर न्यूनतम सम्मानजनक धनराशी रु० 25000 अनुमन्य कराया जाये I बैठक में श्रीविनोद कनौजिया कार्य कारी प्रान्तीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन एवं प्रांतीय अध्यक्ष भण्डार कर्मचारी संघ द्वारा शासन के आदेशानुसार भण्सडार सम्बंधित समस्त कार्य सिर्फ भण्डार कार्मिकों से कराये जाये, विथ मटेरियल अनुबंधों पर पाबंदी लगाई जाये जिससे निर्माण कार्यों में न्यूनतम धनराशी पर सामग्री क्रय कर उच्चतम गुणवत्ता के सामग्रियों का प्रयोग किया जाये, प्रदेश के सभी विभागों में स्टोर सम्बंधित कार्यों हेतु नविन पदों का सृजन किया जा सके जिससे केंद्र के तर्ज पर ऐसे कार्यों में लगाये गए अधिक वेतन वाले कार्मिकों (अवर अभियन्ता) के स्थान पर कम वेतन वाले स्टोर सम्बन्धी कर्मिकों से कार्य लेते हुए राजकीय अपव्यय से बचा जा सके I श्री प्रेमानंद चतुर्वेदी जी प्रांतीय संरक्षक उप राजस्व अधिकारी संघ सिंचाई विभाग एवं प्रांतीय संरक्षक सिंचाई विभाग राजस्व कर्मचारी मोर्चा उत्तर प्रदेश, श्री राजकुमार पांडेय प्रांतीय संयोजक सिंचाई विभाग राजस्व कर्मचारी मोर्चा उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश अध्यक्ष सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश श्री विवेक चतुर्वेदी प्रांतीय महामंत्री सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश श्री लल्लन जी प्रांतीय अध्यक्ष नलकूप प्रभारी/ नलकूप चालक तकनीकी कर्मचारी संगठन सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश श्री वीरेंद्र कुमार प्रांतीय महामंत्री नलकूप प्रभारी/ नलकूप चालक तकनीकी कर्मचारी संगठन सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रांतीय सहसंयोजक सिंचाई विभाग राजस्व कर्मचारी मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा सिंचाई विभाग में नलकूप प्रभारी सेवा नियमावली ,सीच पाल , सींच पर्यवेक्षक सेवा नियमावली एवं वर्क चार्ज दैनिक वेतन भोगी सेवा अवधि को जोड़ते हुए समस्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन एवं अन्य सेवा सम्बन्धी लाभ दिया जाए, श्री हेमंत कुमार खड़का प्रांतीय महामंत्री उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल डिपार्टमेंट संगठन कृषि विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशंस ,श्री विजय कुमार लोधी प्रांतीय संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशंस, श्री अजय कुमार द्विवेदी की प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश एवं सेवायोजन सेवा संगठन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश, श्री राकेश पाण्डेय प्रांतीय अध्यक्ष एवं श्री राम सजीवन प्रांतीय महामंत्री, उत्तर प्रदेश राज्य स्टोर्स कर्मचारी महासंघ, श्री मनोज कुमार प्रांतीय मीडिया प्रभारी नलकूप प्रभारी/ नलकूप चालक तकनीकी कर्मचारी संगठन सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश,श्री उमाशंकर गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश श्री मनीष चतुर्वेदी अध्यक्ष खंडीय शाखा इटावा, श्री संजय पासवान मंडल मंत्री इटावा श्री अमर सिंह यादव अध्यक्ष कानपुर श्री जैन सिंह यादव खंडीय अध्यक्ष श्री अवधेश सिंह खंडीय मंत्री नलकूप खंड प्रथम कानपुर, श्री मुकुट पाल सिंह खंडीय अध्यक्ष बागपत श्री राजेंद्र शुक्ला खंडीय अध्यक्ष , श्री प्रांजल दुबे खंडीय मंत्री जनपद सीतापुर सिंचाई विभाग श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव प्रांतीय अध्यक्ष जनरेटर ऑपरेटर संघ उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं विभिन्न विभागों से पदाधिकारीगण एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।

Dainik Aaj

दैनिक आज मीडिया मचों वाला एक समाचार एजेन्सी है। इस संगठन का मिशन बेहतर आपसी समझ पैदा करने वाले एक मंच के रूप में काम करना और एक बहु-जातीय एवं बहु-सांस्कृतिक देश को एक राष्ट्र में बदलने के लक्ष्य की प्राप्ति को आसान बनाना है। इस संगठन के सभी मंच- प्रिंट, डिजिटल, सामाजिक मीडिया और वीडियो मीडिया -प्रतिबद्ध रिपोर्टिंग के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली और आकर्षक सामग्री देने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button