उत्तर प्रदेश

माता सावित्रीबाई फुले (भारत की पहली महिला शिक्षिका) का 193वां जन्म दिवस पखवाड़ा के रूप में मनाया गया।

मृत्युंजय प्रताप सिंह

राजधानी लखनऊ : आज बुद्धं नमामि धम्म ध्वज यात्रा संस्थान भारत के तत्वावधान में बुद्ध विहार रिसालदार पार्क में भारत की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का 193वां जन्म दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पखवाड़ा के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय भवननाथ पासवान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अरुण कुमार गौतम ने की। समारोह में भारत की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के द्वारा किए गए समाजिक संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। अन्य गणमान्य धम्मोपासकों में सर्वश्री नेकराम बौद्ध, पी एन बौद्ध, आर के धानुक, राजेश कुमार, ऋषिराज चन्द्रा, रेखा, मोना, अमित नायाब, संतोष धनकार, बालकराम, शिव नारायण कुशवाहा, कृष्ण बहादुर, विनय शील, मुनेश कुमार, रवि बौद्ध, एफ लाल बौद्ध, आदित्य कुमार, राधे श्याम, निशांत राज आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। समारोह का समापन एफ लाल बौद्ध ने किया तथा संचालन संस्थान के अध्यक्ष श्री हरीश चन्द्रा ने किया।

Dainik Aaj

दैनिक आज मीडिया मचों वाला एक समाचार एजेन्सी है। इस संगठन का मिशन बेहतर आपसी समझ पैदा करने वाले एक मंच के रूप में काम करना और एक बहु-जातीय एवं बहु-सांस्कृतिक देश को एक राष्ट्र में बदलने के लक्ष्य की प्राप्ति को आसान बनाना है। इस संगठन के सभी मंच- प्रिंट, डिजिटल, सामाजिक मीडिया और वीडियो मीडिया -प्रतिबद्ध रिपोर्टिंग के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली और आकर्षक सामग्री देने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button