उत्तर प्रदेशपर्यटनमनोरंजन

बारिश भी नहीं रोक पाई दर्शकों का उत्साह, मंच पर भी दिखा कलाकारों का दुगना जोश।

मृत्युंजय प्रताप सिंह पत्रकार

 

प्रगति पर्यावरण संरक्षण टेस्ट के तत्वाधान में चल रहे यूपी महोत्सव में आज भी मंच पर कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से और कविता पाठ से श्रोताओं को खराब मौसम के बावजूद सुनने रहने पर मजबूर कर दिया। गौरवंजली ट्रस्ट द्वारा विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। डॉ अंजना कुमार और गौरव विवेक ने आज कवि सम्मेलन का संचालन किया। प्रमुख कवियों में लाल कृष्ण, सरला शर्मा, आसमा, योगेंद्र, विनोद उपाध्याय, अजय तोमर, महेश प्रताप श्रीवास्तव, प्रीतम राही। डॉ अंजना कुमार का ‘बेखुदी की हद जब भी पर होगी आशिक सारे भय खाने जाएंगे’, ‘उनकी नज़रें सीसीटीवी जैसी है, मेरी क्या सबकी बीवी ही ऐसी हैं’ गाकर प्रवीण रही ने खूब ताली बजवाई। अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाओं से पूरे कवि सम्मेलन में श्रोताओं को तालियां बजाने पर विवश किया।

 

यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में आज हार्ट एंड सोल डांस अकादमी द्वारा नृत्य के एक से एक अनूठे रंग प्रस्तुत किए गए। कोरियोग्राफर अंकित सिंह और वैष्णवी मिश्रा का प्रयास बहुत सराहनीय रहा। राम धुन पर समूह नृत्य, पहाड़ी डांस पर समूह नृत्य, कत्थक पर समूह नृत्य, पंजाबी पर समूह नृत्य, तथा सोलो डांस की बहुत ही सुंदर कोरियोग्राफी की गई।

मंदाकिनी बहुगुणा शास्त्री, ध्वनि फाउंडेशन द्वारा जिसका निर्देशन रिचा तिवारी ने किया, सर्वप्रथम गणेश वंदना, कृष्ण वंदना, शिव तांडव, झुमका गिरा रे, ऊंची ऊंची डोरी के प्रस्तुति बेहद खास रही। आख्या, अनिका और मनीष सिंह ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर खूब वाह वाही लूटी। इसी क्रम में अंचल समाजोस्तान सेवा समिति, राजाजीपुरम जिसका नित्य निर्देशन आरती शुक्ला के द्वारा किया गया, गणेश वंदना सृष्टि द्वारा, सरगम की प्रस्तुति शालिनी, खुशी, अजीत, तनु, प्रिया, राम सिया राम की प्रस्तुति शालिनी, खुशी, तनु, प्रिया, ओ रंगरेज की प्रस्तुति कृति द्वारा, रिद्धि सिद्धि की प्रस्तुति राहुल, अधिराज, अजीता और अव्या द्वारा, आरंभ है प्रचंड की प्रस्तुति अधिराज, अनिका, अव्या, राहुल द्वारा, दिल जाने जिगर की प्रस्तुति आराध्य देव और राहुल द्वारा की गई।

 

यूपी महोत्सव में आज आई क्यू संस्था द्वारा निशुल्क नेत्र की जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड की जांच हेतु कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जांच करवाई। मद्रास चश्मे वाले के प्रोपराइटर एजाज सेक्टर ओ, पोस्टल ग्राउंड, अलीगंज में कार्यक्रम प्रायोजित किया गया। एजाज ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को उनकी संस्थान द्वारा गरीबों को निशुल्क आंख की जांच और चश्मे का वितरण किया जाता है।

 

यूपी महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर ड्रीम मैंगोज की फाउंडर डायरेक्टर दीपिका चतुर्वेदी द्वारा गौरव सम्मान आयोजित किया गया। जिसमें सम्मानित होने वालों में अपर्णा मिश्र, विशाल सिंह, रितेश, अजैश जैसवाल, रुचि, मृगेंद्र राज रहे।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आत्मा प्रकाश मिश्र, दूरदर्शन केंद्र लखनऊ के कार्यक्रम के प्रमुख रहे, जिनको दीपिका चतुर्वेदी ने शॉल और फूलगुछ देकर स्वागत किया। श्री मिश्र द्वारा उपस्थित सभी कलाकारों सम्मानित किया गया।

 

यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन. बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मान्तिन किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री ने किया।

Dainik Aaj

दैनिक आज मीडिया मचों वाला एक समाचार एजेन्सी है। इस संगठन का मिशन बेहतर आपसी समझ पैदा करने वाले एक मंच के रूप में काम करना और एक बहु-जातीय एवं बहु-सांस्कृतिक देश को एक राष्ट्र में बदलने के लक्ष्य की प्राप्ति को आसान बनाना है। इस संगठन के सभी मंच- प्रिंट, डिजिटल, सामाजिक मीडिया और वीडियो मीडिया -प्रतिबद्ध रिपोर्टिंग के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली और आकर्षक सामग्री देने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button