उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर है उतारू : शिवपाल

भरथना/ इटावा। मैनपुरी लोकसभा चुनाव के ठीक पहले प्रसपा नेता और ब्लाक प्रमुख ताखा के पति ध्रुव यादव उर्फ चीनी  को भरथना स्थित उनके आवास से पकड़कर थाना में बैठाने को लेकर काफी हंगामा हुआ। चीनी को हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही सपा और प्रसपा के नेताओं ने  उनके आवास पर  पहुंचना शुरू कर दिया। उधर प्रसपा अध्यक्ष और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने इस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने पुलिस प्रशासन पर  लोकतंत्र  की हत्या करने का आरोप लगाते हुए  थाना घेराव करने की चेतावनी दे दी। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस प्रशासन बैक फुट पर आया। इसके बाद चीनी यादव को पुलिस ने छोड़ दिया।

रविवार की सुबह करीब सवा 10 बजे आधा दर्जन से अधिक सरकारी गाड़ियों में सवार अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस के जवान ब्रजराज नगर  आवास  की बाउंड्रीवाल कूद कर जबरन घर में घुसे।  चीनी यादव को  पुलिस जीप में बैठा कर भरथना थाना ले जाया गया ।  घटना की खबर प्रसपा-सपा नेता,पदा‌धिकारी, कार्यकर्ताओं में आग की तरह फैल गई।  नेता,पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता समर्थकों का चीनी यादव के आवास पर हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं में  आक्रोश बढ़ने लगा। यह  घटनाक्रम चीनी यादव के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

जानकारी मिलते ही प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव आनन-फानन में भरथना स्थित चीनी यादव के आवास पर पहुँच गए।  उन्होंने मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए कहा कि  भाजपा उपचुनाव में लोकतन्त्र की हत्या करने का लगातार प्रयास कर रही है। जिसके चलते प्रसपा,सपा नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ता और समर्थकों का  उत्पीड़न हो रहा  है। उन्होंने बताया कि मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव लाखों वोटों से जीत की ओर बढ़ती जा रहीं है। जिसे देख भाजपा बौखला गई है।  कहा कि  वे चाहते हैं कि मतदान निष्पक्ष हो ल।  भाजपा गोल माल करने पर आमादा है। उन्होंने  कहा कि यह उत्पीड़न बंद नही हुआ तो वे डीएम एसएसपी और थानों का घेराव करेंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे।

ध्रुव यादव चीनी ने बताया ‌कि वह अपने घर के कमरे में बैठे थे। गेट पर तैनात युवक ने पुलिस को आने का कारण पूछा जो उससे अभद्रता की।  उसने गेट नहीं खोला तो बाउंड्री कूदकर पुलिस जवान घर में घुस आए। इसके बाद उन्हें पुलिस पकड़कर भरथना थाने ले गई।  पुलिस ने उनके खिलाफ पहले ही 107/16 में की कार्यवाही कर दी थी जिसकी वह जमानत करा चुके हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव,पूर्व सांसद प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू,मनोज यादव वंटी,पूर्व चेयरमैन मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में सपा-प्रसपा के नेता,पदाधिकारी कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे।

Dainik Aaj

दैनिक आज मीडिया मचों वाला एक समाचार एजेन्सी है। इस संगठन का मिशन बेहतर आपसी समझ पैदा करने वाले एक मंच के रूप में काम करना और एक बहु-जातीय एवं बहु-सांस्कृतिक देश को एक राष्ट्र में बदलने के लक्ष्य की प्राप्ति को आसान बनाना है। इस संगठन के सभी मंच- प्रिंट, डिजिटल, सामाजिक मीडिया और वीडियो मीडिया -प्रतिबद्ध रिपोर्टिंग के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली और आकर्षक सामग्री देने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button