उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

राहुल गांधी और अखिलेश की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, रामनवमी का बधाई दी, बीजेपी पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों ने पहले रामनवमी की बधाई दी। इसके बाद अपनी बात शुरू की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि जो पश्चिम से हवा चल रही है वो पूरी देश में फैल रही है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव से पहले दोनों नेता गाजियाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन प्रेस वार्ता कर रहे हैं। 2019 में डॉली शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने इसी सीट से टिकट दिया था तब उनको लगभग 1 लाख के आस पास वोट मिले थे।

क्या बोले अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा “आज किसान दुखी है भारतीय जनता पार्टी की हर बातें झूठी हैं। जो सपने दिखाए वो भी अधूरे हैं। मझे पूरी उम्मीद है इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। डॉली शर्मा का मुकाबला बीजेपी के अतुल गर्ग से होगा जो गाजियाबाद से बीजेपी विधायक हैं और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहें हैं। 2019 में बीजेपी के जनरल वी.के सिंह ने लगभग 7 लाख 48 हजार वोट से गाजियाबाद से जीत हासिल की थी।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस सविधान को बचाने की कोशिश कर रही है। मुद्दों के बारे में ना प्रधानमंत्री और ना बीजेपी बात कर रही है।

Dainik Aaj

दैनिक आज मीडिया मचों वाला एक समाचार एजेन्सी है। इस संगठन का मिशन बेहतर आपसी समझ पैदा करने वाले एक मंच के रूप में काम करना और एक बहु-जातीय एवं बहु-सांस्कृतिक देश को एक राष्ट्र में बदलने के लक्ष्य की प्राप्ति को आसान बनाना है। इस संगठन के सभी मंच- प्रिंट, डिजिटल, सामाजिक मीडिया और वीडियो मीडिया -प्रतिबद्ध रिपोर्टिंग के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली और आकर्षक सामग्री देने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button