उत्तर प्रदेश

सेंट्रल एकेडमी विकास नगर के होनहार छात्र आर्यन यादव ने NEET (UG) 2024 में अपनी चमक बिखेरी।

सफलता शब्द को तस्वीर मिल गयी।

मृत्युंजय प्रताप सिंह पत्रकार

लखनऊ। सेंट्रल एकेडमी विकास नगर लखनऊ 2022 – 23 बैच के छात्र आर्यन यादव ने (नीट – यूजी) 2024 में (720/720 ) शत प्रतिशत अंक प्राप्त करके सफलता का इतिहास रच दिया। आर्यन यादव सेंट्रल एकेडमी, विकास नगर शाखा, लखनऊ में कक्षा 8 से अध्ययनरत एक मेधावी छात्र था। उसने कक्षा 10 में 99% अंक प्राप्त करके लखनऊ जिले में तृतीय स्थान हासिल किया तथा कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग में 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। आर्यन यादव न केवल शिक्षा में बल्कि हमेशा पाठ्येतर गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेता रहे है। उत्तर प्रदेश में ‘विद्यार्थी विज्ञान – मंथन परीक्षा’ में भी तृतीय स्थान प्राप्त किया था। आर्यन दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान चिकित्सा संस्थान में प्रवेश लेकर न्यूरो सर्जन बनकर लोगों की सेवा करना चाहता है। आर्यन यादव की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उसके माता – पिता, शिक्षक एवम सभी लोग को गर्व है। आर्यन यादव के अलावा विद्यालय के शिवाकांत तिवारी एवं खुजैमा खान ने अपने द्वितीय प्रयास में क्रमशः 688 / 720 एवं 676 / 720 अंक प्राप्त करके नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की। सेंट्रल एकेडमी के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक गणों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

Dainik Aaj

दैनिक आज मीडिया मचों वाला एक समाचार एजेन्सी है। इस संगठन का मिशन बेहतर आपसी समझ पैदा करने वाले एक मंच के रूप में काम करना और एक बहु-जातीय एवं बहु-सांस्कृतिक देश को एक राष्ट्र में बदलने के लक्ष्य की प्राप्ति को आसान बनाना है। इस संगठन के सभी मंच- प्रिंट, डिजिटल, सामाजिक मीडिया और वीडियो मीडिया -प्रतिबद्ध रिपोर्टिंग के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली और आकर्षक सामग्री देने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button