उत्तर प्रदेश

यूपीपीएससी 2022 में आकार आई.ए.एस.कोचिंग के 45 परिक्षार्थियों ने मारी बाजी

टॉप 10 में 8 लड़कियों ने सफलता हासिल की

यूपीपीएससी 2022 में आकार आई.ए.एस. के 45 परिक्षार्थियों ने मारी बाजी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए सपनों की परीक्षा यूपीपीएससी का परिणाम 07 अप्रैल 2023 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किया गया। जिसमें लड़कियों ने फिर से बाजी मारी और टॉप 10 में 8 लड़कियों ने सफलता हासिल की। इन युवाओं के सपनों को साकार करने के पीछे बहुत से अध्यापकों एवं कोचिंग संस्थानों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लखनऊ के पुरनिया स्थित आकार आई.ए.एस. कोचिंग संस्थान भी इन युवाओं के सपनों को साकार करने में रात दिन एक कर रही है और इस बार के यूपीपीएससी 2022 परीक्षा में 45 से ज्यादा परीक्षार्थी आकार आई.ए.एस. संस्थान से चयनित हुए जिसमें आकार आई.ए.एस. की प्रतिक्षा पाण्डेय ने सेकेण्ड रैंक हासिल कर एसडीएम के पद पर चयनित हुई। इसके साथ ही सल्तनत परवीन छठी रैंक (एसडीएम), ज्योति चौरसिया 21वीं रैंक (एसडीएम), कीर्तिका सिंह (डीएसपी), अमित यादव कौस्तुब त्रिपाठी (डीएसपी), परमेश्वर प्रसाद (डीएसपी), विशाल गुप्ता (डीएसपी), रिशिका सिंह (डीएसपी), ओम राव (एक्साइज इंस्पेक्टर), तेजस्वी मिश्रा, वेद प्रकाश, अनिल सिंह, वसुंधरा त्रिपाठी समेत तकरीबन 45 से ज्यादा परीक्षार्थियों का आकार आई.ए.एस. कोचिंग संस्थान से चयन हुआ है।
आकार आई.ए.एस. कोचिंग की प्रबन्ध निदेशिका पल्लवी सिंह ने कहा कि ‘‘आप सभी के परिश्रम को सफलता में परिणित होते हुए देख कर हम सभी उत्साहित हैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ हार्दिक शुभकामनाएं। आकार आई.ए.एस. संस्थान उन सभी अभ्यर्थियों के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है जिनका अनुक्रमांक अंतिम सूचि में नहीं है उन्हें अपनी क्षमता, मेधा पर संदेह करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है और ना ही निराश होने की। कभी-कभी सफलता के सफर में मोड़ आते है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि रास्ता खत्म हो गया है। लगे रहिए सफलता आपके पास चल के
आएगी।’’

पल्लवी सिंह
(Managing Director)
आकार आई.ए.एस.

Dainik Aaj

दैनिक आज मीडिया मचों वाला एक समाचार एजेन्सी है। इस संगठन का मिशन बेहतर आपसी समझ पैदा करने वाले एक मंच के रूप में काम करना और एक बहु-जातीय एवं बहु-सांस्कृतिक देश को एक राष्ट्र में बदलने के लक्ष्य की प्राप्ति को आसान बनाना है। इस संगठन के सभी मंच- प्रिंट, डिजिटल, सामाजिक मीडिया और वीडियो मीडिया -प्रतिबद्ध रिपोर्टिंग के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली और आकर्षक सामग्री देने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button