उत्तर प्रदेश

दृष्टिकोण बदलना ही सबसे श्रेयस्कर है— कौशल किशोर।

22 जनवरी को अयोध्या नहीं, अपने आस–पास का अंधेरा मिटाना है, मोदीजी का अहवाहन– कौशल किशोर।

मृत्युंजय प्रताप सिंह संवाददाता
प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तट तथा वन में चल अप महोत्सव में जिस तरह से कवि और साहित्यकारों अपनी रचनाएं प्रस्तुत की जा रही है यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि इससे अच्छा मंच और कहीं नहीं हो सकता जहां पर बड़ी संख्या में दर्शन सबको सम्मान मिला रहा हो 16 व अप महोत्सव जो सेक्टर व पोस्ट ग्राउंड निकट केंद्रीय विद्यालय अलीगंज लखनऊ में चल रहा है, आज अखिल भारतीय कवि लोक सृजन संस्थान के सौजन्य से यूपी महोत्सव के मंच पर एक मुक्त काव्य एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बहुत सारे कवियों और साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ शिवमंगल सिंह मंगल, मुख्य अतिथि श्री निर्भय नारायण निर्भीक, विशिष्ट अतिथि श्री त्रिवेणी प्रसाद दुबे और डॉक्टर सुल्तान शाकिर रहे। समारोह का संचालन ओमनीरव ने किया और संयोजन भारतीय पायल ने किया। सम्मानित होने वाले कवियों में डॉ श्रीमंगल सिंह मंगल, प्रकाश, मनमोहन सिंह, रमा जैन अग्रवाल, निवेदिता श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव, मृत्युंजय प्रसाद गुप्ता, रमाशंकर सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ मधु पाठक मुख्य थे। यूपी महोत्सव के एक अन्य कार्यक्रम में ए प सिरामिक गुजरात, एस सी इस ग्रुप, प्रगति विचारधारा फाउंडेशन एवं सुभाष संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में साहित्य संस्कृति महाकुंभ का आयोजन किया गया। सीमा गुप्ता द्वारा वाणी वंदना, रेनू पाठक द्वारा कृष्ण वंदना, सुरेश सिंह का काव्य पाठ एवं तनुश्री श्रीवास्तव, सुरेंद्र शर्मा, स्मिता सिंह द्वारा दी गई प्रस्तुति बहुत ही सराहनीय रही। इसके अलावा क्षितिज चतुर्वेदी, नीतू चौहान, सुधा मिश्रा, सीमा गुप्ता, प्रदीप चौहान, लीलाधर नायक, चांदनी बाला, विपुल मिश्रा ने भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी।

यूपी महोत्सव में आज विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर अपने व्यस्त समय निकाल कर पधारे और मंच तथा महोत्सव की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह द्वारा पौधा एवं राम मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल भेंट कर किया गया। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हो कहा कि यह बहुत ही सौभाग्य का विषय है कि आप प्रथम बार यूपी महोत्सव में सांसद के रूप में पधारे थे और आज केंद्रीय मंत्री के रूप में अपने शिरकत की है, प्रगति पर्यावरण संरक्षण आपका सदैव आभारी रहेगा। संस्था द्वारा पर्यावरण, प्रदूषण, नारी सशक्तिकरण जैसे विषयों पर अनेकों कार्यक्रम किए जाते हैं, समाज को जागृत कर जागरूक करने का हमेशा प्रयास किया जाता है। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि संस्था द्वारा ‘क्लीन भारत, ग्रीन भारत’ का जो संकल्प लिया गया है निसंदेह बहुत ही सराहनीय है। भारत के प्रधानमंत्री ने भी आह्वान किया है कि 22 जनवरी को जब अयोध्या में रामलला जब अपने घर पशारें तो सभी देशवासी अपने आस—पास के सभी प्रकार के अंधेरों को दूर करने का प्रयास करें जिसमें पर्यावरण, प्रदूषण, नशाखोरी नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि यह सब कुछ शामिल है; यदि हम इस अंधेरे को समाप्त करेंगे तो यही सच्चा राम राज्य होगा। मुख्य अतिथि कौशल किशोर ने कहा कि हमें अपने बच्चों को हॉस्टल की जगह घरों में रखकर पढ़ना होगा और भारतीय संस्कार देना होगा। हमें अपने जीवन में एटीट्यूड को त्यागना होगा: हम जो हैं वही बताना होगा, हर व्यक्ति पहले इंसान है उसके बाद सांसद है, विधायक है और मंत्री है। जीवन हमको सरल बना है और अपने अंदर के अहम को अपने से दूर रखना है, यही सच्चे भारतीय का गुण है और कर्तव्य है। आज के विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा यूपी गौरव सम्मान से डॉक्टर माधुरी वर्मा एवं गीतिका चतुर्वेदी को स्मृति चिन्ह एवं राम मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि कौशल किशोर एवं अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष एन बी सिंह द्वारा राम सीता की आरती उतार कर आशीर्वाद ग्रहण किया। मंच पर ऐसा लगा कि सब कुछ राममय हो गया है। उपाध्यक्ष एमपी सिंह ने महोत्सव है सभी दर्शकों का आभार जताया और महोत्सव में आने के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर पवन पाल, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, प्रिया सिंह चौहान, अंजुमन, शिवम सिंह, सभासद राघव राम तिवारी सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन. बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मान्तिन किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री ने किया।

Dainik Aaj

दैनिक आज मीडिया मचों वाला एक समाचार एजेन्सी है। इस संगठन का मिशन बेहतर आपसी समझ पैदा करने वाले एक मंच के रूप में काम करना और एक बहु-जातीय एवं बहु-सांस्कृतिक देश को एक राष्ट्र में बदलने के लक्ष्य की प्राप्ति को आसान बनाना है। इस संगठन के सभी मंच- प्रिंट, डिजिटल, सामाजिक मीडिया और वीडियो मीडिया -प्रतिबद्ध रिपोर्टिंग के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली और आकर्षक सामग्री देने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button